धरियावद: धरियावद पुलिस ने 6 डीजे पर कार्रवाई कर किया ज़ब्त
तेज आवाज एवं ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाद्य यंत्र डीजे बजाने वालों के खिलाफ कठोर करने के लिए जिला पुलिस कप्तान के निर्देशन में प्रशिक्षु आईपीएस शक्ति दायमा और थानाधिकारी हजारीलाल मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर विशेष अभियान संचालित किया है। इस दौरान ध्वनि प्रदूषण पर कार्रवाई करते हुए 06 डीजे को धरियावद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए जप्त किया है।