चूरू: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चूरू में जेंडर समानता आधारित प्रशिक्षण का आयोजन
Churu, Churu | Aug 11, 2025 चूरू जिला मुख्यालय पर सोमवार शाम 4 बजे जानकारी के अनुसार जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट चूरू में जेंडर समानता आधारित प्रशिक्षण का आयोजन मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं प्राचार्य डाइट चूरू डॉ गोविन्द सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में किया गया। राठौड़ ने बताया कि शिक्षा का मूल उद्देश्य ही बिना भेदभाव सभी को सम मानकर सर्वांगीण विकास करना है।