चूरू: चूरू में एनसीसी बटालियन ने निकाली हर घर तिरंगा रैली, जो पुलिस लाइन से आरंभ होकर वीर भूमि स्मारक पहुंची
Churu, Churu | Aug 11, 2025 चूरू जिला मुख्यालय पर सोमवार सुबह 11 बजे हर घर तिरंगा अभियान के तहत 2 राज बटालियन एनसीसी तथा लोहिया महाविद्यालय एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल तिरंगा रैली निकाली गई। तिरंगा रैली पुलिस लाइन से आरंभ होकर वीर भूमि स्मारक होते हुए 2 राज एनसीसी मुख्यालय तक आयोजित की गई l