करपी: अईयारा गांव के बधार में आग लगने से हज़ारों का पुवाल जलकर राख
Karpi, Arwal | May 7, 2026 अईयारा गांव के बधार में गुरुवार को दोपहर 1:00 बजे अचानक पुवाल में आग लग गई।देखते ही देखते आग ने कई किसानों के पुवाल को अपनी चपेट में ले लिया।कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाई जा सकी। ग्रामीणों ने बताया कि राकेश सिंह, भोला सिंह, राम शुभम सिंह तथा उत्तम कुमार के पुवाल का टाल जलकर राख हो गया। इस घटना में ₹50000 की क्षति होने का अनुमान व्यक्त किया जा रहा है।