विदिशा नगर: विदिशा: नागरिक सुरक्षा मजबूत करने के लिए पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल आयोजित
प्रदेश के गृह विभाग के निर्देशानुसार नागरिक सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने और आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित व प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विदिशा के पुलिस लाइन क्षेत्र में मंगलवार रात 8 बजे मॉक ड्रिल आयोजित की गई। होमगार्ड जिला कमांडेंट मयंक जैन ने बताया कि सिविल डिफेंस द्वारा एयर रेड और ब्लैकआउट पर आधारित यह अभ्यास किया गया।