छिबरामऊ: तहरवी संस्कार से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल
छिबरामऊ के विशुनगढ़ में बाइक सवार दो युवक 13वीं संस्कार से अपने घर वापस जा रहे थे तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।हालांकि घटना शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि की बताई जा रही। पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती जहां डॉक्टर ने एक को मृत्यु घोषित कर दिया। वहीं दूसरे की हालत गंभीर होने पर रविवार के सुबह 6:00 रेफर।