बरहज: बारीपुर धाम मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का हुआ शिलान्यास, ₹97.3 लाख की लागत से होंगे विकास कार्य; विधायक हुए शामिल
Barhaj, Deoria | May 20, 2025 देवरिया के बरहज क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक बारीपुर धाम मंदिर के सुंदरीकरण और जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास मंगलवार को दोपहर एक बजे क्षेत्रीय विधायक दीपक मिश्रा 'शाका' ने विधिवत भूमिपूजन कर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, मंदिर परिवार और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।विधायक ने बताया कि 97.3 लाख की लागत से मंदिर परिसर का नविकरण किया जाएगा।