सकरा: बाजी चौक के पास से एक युवक हुआ लापता, घटना की जांच में जुटी पुलिस
मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बाजी चौक के पास से बीस वर्षीय युवक विशाल कुमार लापता हो गया। इस मामले को लेकर उसकी मां पूनम देवी ने शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे में थाने में शिक़ायत किया है। बताया कि विशाल थोड़ा मंदबुद्धि है। वह अपने घर बाजी चौक के पास से शुक्रवार शाम करीब 4 से लापता हो गया।