नूह: गांव कंकर खेड़ी के पास ऑटो पलटा, कई घायल, मौके पर पहुंचे कांग्रेस विधायक मामन खान
फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस कांग्रेस विधायक मामन खान ने कहा आज कंकर खेड़ी के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही। मौके पर पहुंचे और तुरंत घायलों को अपनी देखरेख में इलाज के लिए माडीखेड़ा अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में घायलों का उपचार जारी है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।