हुज़ूर: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे, कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने खेड़ापति स्थित हनुमान मंदिर में गदा भेंट कर किया अभिनंदन
Huzur, Bhopal | Jun 10, 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कैबिनेट मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने भोपाल के खेड़ापति स्थित हनुमान मंदिर में गदा भेंट कर विशेष पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मंत्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के लिए नए आयाम स्थापित किए हैं |