मोहनपुर: मोहनपुर में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ शुभारंभ ,निकाली गई भव्य कलश यात्रा
मोहनपुर प्रखंड में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा महापुराण सप्ताह कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ मंगलवार को हुआ यज्ञ के कथा प्रवक्ता वृंदावन के प्रसिद्ध कथा वाचक संतोष आनंद ठाकुर के आगमन पर श्रद्धालुओं ने चोपा मोड़ चौक पर उनका भव्य स्वागत किया गया।मंगलवार सुबह 7:00 बजे से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष से श्रद्धालु शामिल हुए।