हुज़ूर: नूर महल में दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला से की लूट, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Huzur, Bhopal | Jun 20, 2024 भोपाल के नूर महल में दिनदहाडे घर में घुसकर लूट का मामला सामने आया है। वारदात को बुरके में आई महिला ने अंजाम दिया है। पीड़िता की आंखों में मिर्च झोंकी गई थी। चीख न सके इसके लिए मुह में भी मिर्च भर दी गई।फर्श पर गिराने के बाद आरोपी महिला ने पीड़िता के हाथ में पहने सोने के दो कड़े और एक अंगूठी छीन ली।महज ढाई मिनट में वारदात को अंजाम देकर आरोपी महिला फरार हो गई|