हुज़ूर: नगर निगम भोपाल के अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने कहा- हम सब का यही प्रयास है कि वर्षा कम हो या ज्यादा जल भराव कहीं ना हो
Huzur, Bhopal | Jun 20, 2024 नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने बयान देते हुए कहा कि- बारिश के समय जो स्थिति बनती है, ऐसे क्षेत्रों को चिन्हित करके जो निचले क्षेत्र हैं जहां के नदी नाले थोड़ी वर्षा में भी उफान पर आ जाते हैं उसको प्राथमिकता में रखते हुए सभी नाले नालियों का सफाई अभियान व्यापक रूप से चला रखा है| हम सब का यही प्रयास है कि वर्षा कम हो या ज्यादा जल भराव कहीं ना हो|