पुष्पराजगढ़: सरई से लापता महिला को जैतहरी से किया पुलिस ने दस्तयाब
सरई पुलिस चौकी अंतर्गत घर से लापता 25 वर्षीय महिला को पुलिस में शनिवार 12:00 बजे दस्तयाब करते हुए परिजनों के सुपुर्द किया गया। कार्रवाई के बारे में पुलिस ने बताया कि महिला के पति ने थाने पहुंचकर यह शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी पत्नी घर से लापता हो गई है जिसके बाद पुलिस में उसकी तलाश शुरू की जो की जैतहरी थाना क्षेत्र में पाई गई।