अधौरा: अधौरा कृषि विज्ञान केंद्र ने तीन गांवों में कृषि से संबंधित किसानों को दिया प्रशिक्षण
Adhaura, Kaimur | Jun 12, 2025 आज गुरुवार को 11 बजे से अधौरा कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा तीन गांव में कृषि से संबंधित किसानों को प्रशिक्षण दी गई है। अधौरा कृषि विज्ञान केंद्र के के मृदा कृषि वैज्ञानिक डॉ मनीष कुमार ने बताया कि कम भूमि वाले किसानों के लिए मशरूम उत्पादन को वैकल्पिक और लाभकारी खेती के रूप में बताया गया। फसलों में कीट एवं रोग प्रबंधन सही कीटनाशकों का चयन व उपाय बताया गया।