अधौरा: अधौरा कृषि विज्ञान केंद्र सह वनवासी केंद्र का डीएम ने किया निरीक्षण
आज रविवार को 12 बजे अधौरा कृषि विज्ञान केंद्र सह बनवासी केंद्र का डीएम सुनील कुमार ने निरीक्षण किया। यह केंद्र भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के तहत कार्य संस्थानों में से एक है जिसका संचालन और प्रबंधन प्रसिद्ध गैर सरकारी संगठन वनवासी सेवा केंद्र द्वारा किया जाता है। निरीक्षण के दौरान डीएम ने संस्थाओं के कार्यों उपलब्ध संसाधनों और उसके बारे में जानकारी लिए।