अधौरा: मुसहरवा बाबा के पास बाइक और पिकअप की जोरदार टक्कर में मां, बेटा और बेटी तीन घायल, सदर में इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर
मुसहरवा बाबा के पास बाइक और पिकअप के जोरदार टक्कर में मां बेटा बेटी तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना सोमवार को लगभग 2 की बताई गई। जो सोनभद्र जिला के पन्नूगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पचोखर गांव निवासी रामसूरत गोंड की पत्नी सुनीता देवी तथा पुत्र गोलू कुमार और पुत्री आंचल कुमारी बताई जाती है। सभी को सदर में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।