डीग: डीग में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नए कार्यालय का उद्घाटन
Deeg, Bharatpur | May 30, 2026 जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डीग के अध्यक्ष हेमराज गौड़ ने शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नवीन कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं तथा न्यायिक कर्मचारियों ने भाग लिया।