बख्शी का तालाब: दरियापुर में नाली विवाद के चलते हुआ खूनी झगड़ा, महिला से मारपीट, चार के खिलाफ दर्ज हुआ केस
लखनऊ के माहिगवाँ थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में नाली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शिकायतकर्ता शर्मिला के अनुसार पड़ोसियों ने गाली-गलौज के बाद उन पर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गईं। मामले में पुलिस ने आरोपियों जगदीश, राजेश, रामसहेली और केशपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।