दिल्ली के स्वरूप नगर से सामने आई यह तस्वीर कई सवाल खड़े करती है। लगातार बारिश के बीच सड़क पर जलभराव इतना अधिक है कि मासूम बच्चियों को सड़क पार करने के लिए ट्रांसफॉर्मर का सहारा लेना पड़ रहा है। यह नज़ारा सिर्फ प्रशासनिक लापरवाही ही नहीं, बल्कि एक बड़े हादसे की आशंका भी दिखाता है।
अगर किसी कारण ट्रांसफॉर्मर में करंट उतर आए, तो पल भर में यह मजबूरी दर्दनाक हादसे में बदल सकती है। सवाल यह है कि आखिर कब तक लोग अपनी जान जोखिम में डालकर ऐसी सड़कों से गुजरने को मजबूर रहेंगे? जिम्मेदार एजेंसियों को इस समस्या का स्थायी समाधान करना होगा, ताकि बारिश किसी की जिंदगी पर भारी न पड़े।
@delhi.police_official #aajkitaazakhabar #latestnewsindia #delhinews