गुण्डरदेही: अर्जुन्दा के नायब तहसीलदार बी. रुद्रापति का गुण्डरदेही तबादला, प्रशासनिक फेरबदल के तहत जारी हुआ आदेश
जिला प्रशासन द्वारा किए गए प्रशासनिक फेरबदल के तहत अर्जुन्दा तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार बी. रुद्रापति का स्थानांतरण गुण्डरदेही तहसील कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार उन्हें आगामी आदेश तक गुण्डरदेही तहसील में अपनी सेवाएं देने के निर्देश दिए गए हैं। बी. रुद्रापति अर्जुन्दा तहसील में राजस्व संबंधी कार्यों का दायित्व निभा रहे थे। अब उनके गुण्डरदेही स्थानांतरण के बाद वहां राजस्व प्रशासन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं अर्जुन्दा तहसील में उनके स्थान पर नए अधिकारी की पदस्थापना को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।