अररिया: डीएम ने नगर निकाय एवं पंचायत में स्थापित गैस वितरण नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया, दिए कई निर्देश
Araria, Araria | Apr 5, 2026 जिला पदाधिकारी, अररिया, श्री विनोद दूहन द्वारा आज जिला नियंत्रण कक्ष एवं जिला आपूर्ति कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एलपीजी गैस आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान पंचायत एवं नगर पंचायत/परिषद स्तर पर स्थापित गैस वितरण नियंत्रण कक्षों से संबंधित अद्यतन जानकारी प्राप्त की गई