डोमचांच: डोमचांच के जानपुर में जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों में हिंसक झड़प, कई घायल
डोमचांच थाना क्षेत्र के जानपुर में बुधवार को 12 बजे जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्ष के कई लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। मामले को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और हमला करने का आरोप लगाया है।