गोहाना: 43दिन से धरने पर बैठे किसान,खराब हुई फसलों का नहीं मुआवजा मिला।गोहाना के लघुसचिवालय में धरने पर बैठे किसानो में रोष है।
Gohana, Sonipat | Mar 11, 2024 लघु सचिवालय में खराब फसलों का मुआवजा देने की मांग को लेकर किसान सोमवार को भी धरने पर बैठे रहे। किसानों का नेतृत्व भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल ने किया। सत्यवान नरवाल ने कहा कि फसलों का मुआवजा देने की मांग को लेकर किसान 43 दिनों से धरने पर बैठे हुए हैं ।सरकार किसानों को खराब फसलों का मुआवजा देने को लेकर गंभीर नहीं है। जिसे किसानों में रोष है।