इगलास: इगलास गोरई थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर में स्थानीय मंदिर में शिवलिंग को किया क्षतिग्रस्त, पुलिस जांच में जुटी
Iglas, Aligarh | Jul 13, 2026 इगलास गोरई थाना क्षेत्र की पुलिस कोआज दोपहर करीब 3:00 बजे सूचना मिली कि बहादुरपुर के एक स्थानीय मंदिर में स्थापित शिवलिंग को किसी असामाजिक तत्व द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। जैसे ही यह खबर फैली, गांव और आसपास के क्षेत्रों में तनाव की स्थिति बनने लगी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना गोरई की पुलिस बिना किसी देरी के मौके पर पहुँची।