मुरैना नगर: अंबाह बाईपास के पास ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी, दो महिलाओं, एक बच्ची की मौत, युवक घायल
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंबाह बाईपास के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी ,जिससे दो महिला और एक मासूम बच्ची की मौके पर मौत हो गई। जिसके बाद एक युवा घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। वहीं मृतक के परिजनों ने हाइवे पर चक्का जाम कर दिया और मौके पर पुलिस पहुंची जिसके बाद शवो को पीएम हाउस में रखवा दिया है।