सफीपुर: पूर्व बीजेपी सांसद की बहू से ₹50 लाख की रंगदारी और शपथपत्र मामले में मुख्य आरोपी को थाना सफीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
Safipur, Unnao | Jun 3, 2026 उन्नाव जनपद के थाना सफीपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है जहां पर थाना सफीपुर क्षेत्र के अंतर्गत बीजेपी के पूर्व सांसद देवी बक्श सिंह की बहू से बीते 11 मई को 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगने व चौकीदार को जाति सूचक गालियां देने के साथ ही विद्युत निगम कर्मचारी के नाम पर फर्जी शपथ पत्र तैयार करने वाले मुख्य आरोपी आदिलुर रहमान उर्फ रूमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया