खलीलाबाद: निर्माणाधीन बिल्डिंग पर बिना सेफ्टी बेल्ट लगाए बांस बल्ली पर कार्य करता मजदूर, हो सकती है बड़ी दुर्घटना, जिम्मेदार मौन
खलीलाबाद शहर तहसील गेट के ठीक सामने एक निर्माणाधीन बिल्डिंग पर शुक्रवार की सायं 4:00 बजे बांस बल्ली पर चढ़कर एक मजदूर कार्य करता दिखाई दिया। वहीं जिम्मेदार लोग इसे अनदेखा कर कार्य करने में जुटे हुए हैं। बिना सेफ्टी किट के मजदूर का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल। जिम्मेदारों ने साधी चुप्पी। बड़ी घटना की ताक में बैठे जिम्मेदार।