कल्याणपुर: कल्याणपुर में मारपीट से तीन लोग घायल, एक रेफर
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के दो गांव में हुई आपसी मारपीट में तीन लोग जख्मी हो गए।जिसमें एक की स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने समस्तीपुर रेफर कर दिया है. जिनमें ध्रुवगाम गांव के मोहन पासवान का पैतालीस वर्षीय पुत्र श्याम पासवान ,सजन पासवान की पैंतीस वर्षीय पत्नी तारा देवी व मधुरापुर टारा के मो मुख्तार का अठारह वर्षीय पुत्र मो मुस्तफा के रूप में बताई गई है।