घोड़ा खेड़ा निवासी चेन सिंह पुत्र उम्मेद सिंह गुर्जर ने बताया कि घर के समीप बने बाढे में तीन भैसे बधी हुई थी। पास ही विद्युत पोल पर ट्रांसफार्मर लगा हुआ था। ट्रांसफार्मर से विद्युत करंट फैलने से दो भैंसों की मौत हो गई। एक भैंस करंट की चपेट में आने से घायल हो गई। सूचना पर मनोहर थाना पुलिस व पशु चिकित्सक पहुंचे।