मुज़फ्फरनगर: ईरान-अमेरिका तनाव के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन, कचहरी परिसर में 'युद्ध नहीं, शांति चाहिए' के नारों से गूंजा
जनपद मुज़फ्फरनगर की कचहरी परिसर में शनिवार को सैकड़ों ग्रामीण महिलाओं ने ईरान-अमेरिका तनाव के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। “युद्ध नहीं, शांति चाहिए” के नारों के साथ महिलाओं ने धरना देते हुए विश्व शांति की मांग उठाई। शांति सेना के अध्यक्ष एडवोकेट मनेश गुप्ता ने कहा कि युद्ध का सबसे ज्यादा नुकसान आम जनता और महिलाओं को झेलना पड़ता है।