रसूलाबाद: सिसाही रामपुर निवासी युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का किया प्रयास परिजनों ने सीएचसी कराया भर्ती उपचार शुरू
रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के सिसाही रामपुर निवासी हरपाल पुत्र बलबीर ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद भर्ती कराया,जहां मौजूद चिकित्सक डॉक्टर सौरभ शाक्य ने उपचार शुरू किया।