शिवपुरी नगर: रामाबसई के पीड़ित की गुहार: 'हमें मरवाने की फिराक में हैं आरोपी', एसपी दफ्तर पहुंचा डकैती का मामला
शिवपुरी जिले में अपराध का ग्राफ और अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि पीड़ित परिवार अब खौफ के साये में जीने को मजबूर है। सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम रामाबसई निवासी सन्तान रावत ने गुरुवार की दोपहर 1 बजे पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में एक ऐसी आपबीती सुनाई है जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।