सिंगरौली: सिंगरौली में महिला ने सड़क पर लेटकर यातायात रोका, माजन मोड़ चौराहे पर हंगामा; मानसिक विक्षिप्त होने की आशंका
सिंगरौली के माजन मोड़ मुख्य चौराहे पर रविवार दोपहर करीब 12 बजे एक अज्ञात महिला ने सड़क पर लेटकर यातायात बाधित कर दिया। इस घटना के कारण व्यस्त चौराहे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया।मौके पर मौजूद वाहन चालकों ने महिला को सड़क से हटाने का प्रयास किया। हालांकि, महिला चिल्लाने लगी और हंगामा करने लगी, जिससे उसे हटाना मुश्किल हो ग