बूंदी: एनएच 52 पर लोगों से भरी पिकअप पलटने से 2 की मौत 7 घायल ,ब्यावर से कोटा मंडाना जा रहा था परिवार
Bundi, Bundi | May 26, 2024 जिले के हिंडौली थाना क्षेत्र में रविवार सुबह नेशनल हाईवे 52 पर अचानक अनियंत्रित होकर एक पिकअप के पलटने से उसमे सवार 9 जने गम्भीर घायल हो गए।सभी घायलों को बून्दी जिला अस्पताल लेकर आये जहां एक महिला सहित दो जनों ने दम तोड़ दिया। जबकि 7 जने घायल हो गए।घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। सभी लोग कोटा जिले के मंडाना कस्बे में आयोजित कार्यक्रम में जा रहे थे।