राशमि: मातृकुंडिया में वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान का शुभारंभ, राजीविका महिलाओं ने कलश यात्रा के साथ किया शुरू
मेवाड़ के हरिद्वार के नाम से प्रसिद्ध मातृकुंडिया में सोमवार को 'वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान' का शुभारंभ किया गया। इस अभियान की शुरुआत राजीविका समूह की महिलाओं द्वारा कलश यात्रा के साथ की गई। यह कलश यात्रा शहीद जगदीश चंद्र वैष्णव पार्क के बाहर से शुरू होकर मातृकुंडिया बांध तक पहुंची। बांध पर पंडित गोपाल शर्मा ने मंत्रोच्चार के साथ जल पूजन संपन्न कराया। अभ