बिधूना: तहसील परिसर में एसडीएम और अधिवक्ताओं के बीच हुई नोक-झोंक
बिधूना तहसील परिसर में बृहस्पतिवार को तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और एसडीएम गरिमा सोनकिया के बीच कर्मचारी की तैनाती को लेकर शुरू हुई बातचीत तीखी बहस और हंगामे में बदल गई। अधिवक्ताओं ने एसडीएम पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की, वहीं एसडीएम ने दो टूक कहा कि पटल परिवर्तन प्रशासनिक अधिकार है, इसमें दबाव स्वीकार नहीं किया जायेगा।