रीठी: रूड मूड उप स्वास्थ्य केंद्र में पानी का संकट, इलाज से पहले प्यास से जूझते मरीज
Rithi, Katni | Apr 20, 2026 कटनी जिले के रीठी तहसील क्षेत्र से एक गंभीर लापरवाही सामने आई है, जहां रूड मूड उप स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को इलाज तो दूर, पीने के पानी तक की सुविधा नहीं मिल पा रही है रीठी तहसील के अंतर्गत आने वाले रूड मूड उप स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। यहां इलाज कराने आने वाले मरीजों को पीने के पानी की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है