शहपुरा: डुकरी गांव के कसहा नदी में पानी के तेज बहाव के कारण पुल पार करते समय कार बही, कार में सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान
शहपुरा थाना क्षेत्र के डुकरी गांव के कसहा नदी में शुक्रवार सुबह 10:30पानी के तेज बहाव के कारण पुल पार कर रही कार नदी में बह गई कार में सवार तीन लोगों ने कार से कूद कर जान बचाई जिसके चलते बड़ा हादसा टल गया। दरअसल लगातार पानी गिरने के कारण नदी का जलस्तर बढ गयाऔर पुल के ऊपर से पानी बह रहा था जिसके चलते कार पुल पार करते समय अचानक पानी के तेज बहाव के साथ बह गई।