बहरियाबाद थाना क्षेत्र के सरसौली गाँव निवासी 22 वर्षीय विवेक चौहान पुत्र चंद्रजीत चौहान की आजमगढ़ के चक्रपानपुर स्थित पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। बीते दिनों वह गंभीर रूप से घायल अवस्था में देईपुर गाँव में मिला था। मौत के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।