बक्स्वाहा: डंगरई गांव के पास ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, घंटों जाम रहा हाईवे
ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, घंटों जाम रहा हाईवे बकस्वाहा। बकस्वाहा-छतरपुर मार्ग पर डंगरई के पास नेशनल हाईवे पर रविवार को ईंटों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद ट्रॉली में भरी ईंटें सड़क पर बिखर गईं, जिससे हाईवे पर यातायात बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम के कारण राहगीरों और यात्रियों को काफी परेश