हरदा: हरदा से 4 किमी दूर बदहाल सड़क पर सीमेंट ट्रॉली धंसी, घंटों बाद वाहन निकाला गया
Harda, Harda | Aug 1, 2026 हरदा जिला मुख्यालय से महज 4 किलोमीटर दूर डगांवा-नीमा मार्ग की हालत बेहद खराब हो चुकी है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और धंसी हुई सतह के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। शनिवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सीमेंट लेकर जा रही थी, तभी सड़क पर ट्रॉली बुरी तरह धंस गई। काफी देर तक वाहन वहीं फंसा रहा।