बेतिया में चंपारण ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली । आपको बता दे मैनाटाड़ प्रखंड के परसा मजदवा स्थित चंपारण ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में एक विशाल मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में संस्थान में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं सहित सभी शिक्षकों एवं कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।