स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए कमिश्नर शहडोल संभाग ने कहा कि दागना कुप्रथा पर विशेष ध्यान दिया जाए । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों मे बीएलओ समय पर उपस्थित रहें, ताकि मरीजों को समय पर उपचार मिल सके । उन्होने कहा कि आशा कार्यकर्ताओ को निर्देश जारी किए जाए कि ग्रामीण जनो विशेषकर बच्चों का स्वास्थ्य खराब होने पर प्राथमिकता से स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाए।