जिला नियोजनालय, बेगूसराय द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में जिला स्तरीय एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला आयोजित किया गया।
मेले में 22 नियोजक कंपनियों ने भाग लिया तथा अभ्यर्थियों से 1,851 आवेदन/बायोडाटा प्राप्त हुए। स्क्रीनिंग एवं साक्षात्कार के बाद प्रथम चरण में 442 अभ्यर्थियों का रोजगार हेतु चयन किया गया।
मेले में युवाओं को रोजगार के अवसर, करियर निर्माण, साक्षात्कार की तैयारी एवं कौशल विकास से संबंधित मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी एवं स्वरोजगारपरक योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई।
IPRD Bihar
Youth, Employment & Skill Development Dept., GoB @YESDBihar
#begusarai
Begusarai, Bihar | Aug 7, 2026