जबलपुर: शाही नाका में चाकूबाजी, युवक आयुष साहू की मौत, पुरानी रंजिश और पैसों के लेनदेन में दिनदहाड़े हमला, आरोपी फरार
जबलपुर संजीवनी नगर थाना अंतर्गत शाही नाका इलाके में मंगलवार दोपहर सरेराह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात हुई। शाहि नाका निवासी साहू परिवार के युवक आयुष साहू पिता नारायण साहू पर बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल आयुष की इलाज के दौरान मौत हो गई।