बांके बाज़ार: गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अफीम खेती मामले में एक आरोपी गिरफ्तार।
गया जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। NDPS एक्ट के तहत दर्ज अफीम खेती मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 फरवरी 2026 को लुटुआ थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के ग्राम शकुआही डुमरी स्थित डुमरी नाला के पास वन क्षेत्र में अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही