बहराइच: आकाश पैथालोजी पर पार्किंग विवाद में हुई मारपीट के मामले में 10 लोगों पर अभियोग पंजीकृत, चार गिरफ्तार
कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत स्थित आकाश पैथोलॉजी पर 15 अप्रैल को पार्किंग के विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में जानकारी देते हुए सीओ सिटी नारायण दत्त मिश्र ने शुक्रवार को बताया की विवेचना के क्रम में 10 लोगों का नाम प्रकाश में आया है। इस मामले में चार लोगों की गिरफ्तारी की गई है आगे की कार्यवाही जारी है।