नांगल राजावतान: इसरदा प्रोजेक्ट के तहत जल जीवन मिशन योजना के तहत नांगल राजावतान क्षेत्र में बिछाई जा रही है पाइपलाइन
इन दोनों इसरदा प्रोजेक्ट योजना के तहत नांगल राजावतान क्षेत्र में जल जीवन मिशन योजना के तहत पाइपलाइन डालने का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। इसके तहत मानपुरिया बस स्टैंड के पास पाइपों की आवक हो रही है। वही टीटोली टोल के पास पाइप लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। इस योजना के तहत दोसा शहर वासियों को दिसंबर 2024 के अंत तक पानी मिलने की संभावना जताई जा रही है।