सदर: मुठ्ठीगंज पुलिस ने 70 वर्षीय वारंटी को दबोचा, आरोपी किया गिरफ्तार
Sadar, Allahabad | Jun 12, 2026
थाना मुठ्ठीगंज पुलिस ने कोर्ट से जारी वारंट पर फरार चल रहे 70 वर्षीय अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ बलवा, धमकी देने, आपराधिक अतिचार और दूसरों की जान जोखिम में डालने का केस दर्ज है।पुलिस के मुताबिक एसीजेएम कोर्ट संख्या 10 इलाहाबाद से केस नंबर 1106/23 में वारंट जारी हुआ था। यह मामला केस संख्या 69/22 धारा 147, 506, 447, 336 आईपीसी से जुड़ा है।